कल कार्तिक सुद ५ , 1st Nov. शुक्रवार को ज्ञान पंचमी का महापर्व है,| HINDI STORIES
More Stories
CLICK HERE
More Stories
CLICK HERE
ज्ञान के बिना जीवन अधुरा है, अधुरे ज्ञान के कारण ही अभिमन्यु जैसे वीर पराक्रमी योद्धा को भी चक्रव्यूह मे हार का मुंह देखना पडा था,
आज हमारे जीवन की हर परेशानी, तकलीफ और दुख का मूल कारण भुतकाल मे किये हुये कर्म है,
और मनुष्य के कर्मबंधन का सबसे बडा कारण अज्ञानता है,
और अज्ञानता का मूल कारण हमारे द्वारा की जाने वाली ज्ञान की भयंकर आशातना है,
हम अपने दैनिक जीवन मे न जाने कितनी ही बार ज्ञान की विराधना करते हैं,
खाना खाते समय झूठे मुंह बोलना, कागज को फाडना, मोबाइल लेकर बाथरुम संडास मे जाना,कागज के ऊपर पैर लगाना, कागज के ऊपर नाश्ता करना, दशहरा के नाम पर रावण को जलाना, कागज नोट आदि को थूक लगाना,आदि न जाने कितने ही तरीको से हम जाने अनजाने मे ज्ञान की भयंकर अशातना कर लेते हैं और फलस्वरूप ज्ञानावरणीय कर्म का बंध होता है।
भाईयों ज्ञान और समझ के बिना की गई हमारी सारी तीर्थ यात्रा, पूनम जात्रा, तप आराधना सामायिक प्रतिकमण पुजा पाठ सभी निर्रथक है,
जीवन मे ज्ञान का बहुत महत्व है,
प्राथमिक तौर पर हमारे द्वारा रोज की जा रही ज्ञान की विराधना से बचाव ही ज्ञान की सबसे बडी आराधना है,
भाईयों कल बहुत बडा पर्व है,
कल से एक संकल्प जरूर करें कि मैं अपने दैनिक उपयोग मे ज्ञान की किसी भी तरह से विराधना नहीं करूंगा, यथा शक्ति ज्ञान की आशातना से बचुंगा,
भाईयों कल ज्ञानपंचमी की आराधना के विशेष देववंदन होते है,अपने नजदीकी उपाश्रय मे गीतार्थ गुरु भगवंत की निश्रा मे जिनवाणी श्रवण एवं देववंदन जरूर करे।
कल यथा शक्ति तप उपवास आयंबिल एकासना बियासना पोरसी करे,
पौषध प्रतिकमण सामायिक स्वाध्याय करे,
कंदमूल अभक्ष्य होटल रात्रिभोजन का त्याग करें,
जिनवाणी श्रवण करें।
कम से कम नवकारसी और चोविहार करे।
मतिज्ञान,श्रुतज्ञान, अवधि ज्ञान, मनःपर्यव ज्ञान एवं केवलज्ञान ये पांच ज्ञान के पांच खमासणा एवं पांच लोगस्स का काउस्सग करें,
"ऊ ह्रीं नमो नाणस्स"
इस पद का जाप करे।
हम सभी की जिंदगी से अज्ञानता का अंधकार दूर हो एवं हमे सम्यक ज्ञान रूपी प्रकाश की प्राप्ति हो, ऐसी मंगल कामना
सभी से निवेदन है कि इस महा मंगल पवित्र आरधना मे जुड़े
धन्यवाद

0 Comments